रायबरेली-वोट चोरी के खिलाफ युवा कांग्रेस रायबरेली का हस्ताक्षर अभियान

रायबरेली-वोट चोरी के खिलाफ युवा कांग्रेस रायबरेली का हस्ताक्षर अभियान

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली - आज रायबरेली जनपद के शहर मुख्यालय में युवा कांग्रेस के साथियों ने फिरोज गांधी डिग्रीकॉलेज, कचहरी, शहीद चौक, तिलक भवन,सहित शहर के कई जगह में हस्ताक्षर अभियान का कार्यक्रमचलाया गया। 
यह कार्यक्रम राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर किए गए वोट चोरी के खुलासे के समर्थन के लिए था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने वकील, डॉक्टर,छात्र,छात्राएं,नौजवानों,बड़े बुजुर्गों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। 
इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अभिनव तिवारी संगम, हरचंदपुर विधानसभा अध्यक्ष सौरभ अवस्थी, विधानसभा अध्यक्ष सदर सोहेल खान, शहर अध्यक्ष युवा कांग्रेस पुष्पा यादव, अमावा ब्लाक अध्यक्ष मुस्तफिज रहमान, कांग्रेस नेता आमीन पठान, कांग्रेस नेता अतुल कुमार शर्मा, अरबाज खान, विनोद मौर्य, स्वाति पाल, वैशाली सिंह, अमित मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।