रायबरेली-बहेरवा गाँव में दबंगों का दुस्साहस: दलित महिला को रोका,दी जातिसूचक गाली और जान से मारने की दी धमकी

रायबरेली-बहेरवा गाँव में दबंगों का दुस्साहस: दलित महिला को रोका,दी जातिसूचक गाली और जान से मारने की दी धमकी

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- रास्ते के विवाद में एक दलित महिला के साथ बदसलूकी और हिंसक झड़प करने का मामला सामने आया है। एक महिला ने गाँव ही लोगों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। 
     यह मामला कोतवाली क्षेत्र के मीरगंज मजरे बहेरवा गांव का है। गांव की एक दलित महिला का कहना है कि गुरुवार को शौच क्रिया के लिए घर से निकली थी कि तभी एक चार लोगों ने उसे गाली गलौज करते हुए रास्ते पर जाने से रोक दिया। जब महिला ने विरोध किया तो आरोप है कि गाँव के चारों दबंगों ने उसे जाति सूचक गाली दिया और हाथ पकड़कर धक्का दे दिया। पीड़िता का कहना है कि चारों दबंगों ने उसे फावड़े से गला रेतने की धमकी दी है। महिला के चीखने चिल्लाने पर गाँव के लोग मदद के लिए दौड़े और मामले को शांत कराया। पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती परिवारजन से बताई तो नाराज़ परिवार और घर पड़ोसी उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और मामले की शिकायत कोतवाली में की है। 
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।