रायबरेली-महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, थाने में नही मिली न्याय, एसपी से लगाई गुहार

रायबरेली-महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, थाने में नही मिली न्याय, एसपी से लगाई गुहार
रायबरेली-महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, थाने में नही मिली न्याय, एसपी से लगाई गुहार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

न्याय की आस में दर-दर भटक रही पीड़िता, एसपी कार्यालय में लगाई गुहार

रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मंडापुर चौरासी मोहल्ले में महिला से मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने महिला को बेरहमी से पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि दबंगों ने उसे बुरी तरह पीटा जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान आ गए हैं। इसके बाद भी स्थानीय पुलिस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही।

थानेदार पर लापरवाही का आरोप

पीड़िता का कहना है कि उसने कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। थानेदार पर महिला संबंधित मामलों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।

एसपी की चौखट पर पहुंची पीड़िता

न्याय की उम्मीद में पीड़िता सीधे एसपी कार्यालय पहुंची और कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़िता का कहना है कि जब तक दबंगों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, उसे इंसाफ नहीं मिलेगा।