रायबरेली-बारिश के दृष्टिगत अधिकारियों द्वारा गौशालाओं को किया गया निरीक्षण

रायबरेली-बारिश के दृष्टिगत अधिकारियों द्वारा गौशालाओं को किया गया निरीक्षण

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली- जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार जनपद में लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत विकास खण्ड महराजगंज, रायबरेली के अन्तर्गत 06 निराश्रित पशु आश्रय स्थलों का अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें गोवंश आश्रय स्थल असनी का निरीक्षण उपजिलाधिकारी महराजगंज सचिन यादव, तहसीलदार महराजगंज मजुला मिश्रा एवं खण्ड विकास अधिकारी महराजगंज वर्षा सिंह द्वारा किया गया।
          इसी प्रकार मऊ गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण खण्ड विकास अधिकारी महराजगंज वर्षा सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी महराजगंज उमेश कुमार एवं ग्राम पंचायत सचिव मऊ द्वारा गया किया गया। गोवंश आश्रय स्थल हरदोई का निरीक्षण खण्ड विकास अधिकारी महराजगंज एवं पशु चिकित्साधिकारी हरदोई, महराजगंज द्वारा किया गया। गोवंश आश्रय स्थल कुसमौरा का निरीक्षण उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं ग्राम पंचायत सचिव कुसमौरा द्वारा किया गया। गोवंश आश्रय स्थल मोन का निरीक्षण उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी महराजगंज एंव ग्राम पंचायत सचिव मोन द्वारा किया गया। गोवंश आश्रय केंद्र कोटवा मोहम्मदाबाद का निरीक्षण उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी महराजगंज एवं ग्राम पंचायत सचिव कोटवा मोहम्मदाबाद के द्वारा गया है।
          निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा भारी वर्षा के मद्देनजर गोवंश स्थलो की साफ-सफाई, पानी निकासी की समुचित व्यवस्था, तिरपाल की व्यवस्था, चारा भूसे की समुचित व्यवस्था तथा रात्रि में केयरटेकर की अनिवार्य रूप से उपस्थिति के संदर्भ में हिदायत एवं आवश्यक निर्देश दिये गयें।