रायबरेली-प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ब्लॉक प्रमुख पंकज रावत ने विकास कार्यो का किया शिलान्यास

रायबरेली-प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ब्लॉक प्रमुख पंकज रावत ने विकास कार्यो का किया शिलान्यास

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


पंकज रावत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डलमऊ द्वारा  नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर कार्यों का शिलान्यास ग्राम सभा बरारा बुजुर्ग में

 डलमऊ रायबरेली विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा बरारा बुजुर्ग स्थित गांव बरारा में बुधवार शाम करीब 5 बजे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया इन कार्यों में इंटरलॉकिंग सड़कें, पानी की टंकी और सौर ऊर्जा लाइटें शामिल हैं, जिससे ग्रामीणों को दशकों पुरानी समस्याओं से निजात मिली है ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 1947 से अब तक गांव में कई जगह ऐसी थी जहां कोई पक्की सड़क, इंटरलॉकिंग या नाली का निर्माण नहीं हुआ था। इस कारण एंबुलेंस और अन्य चार पहिया वाहन घरों तक पहुंचने में असमर्थ थे, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था ग्रामवासियों ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख शिवराम रावत के प्रतिनिधि पंकज रावत के प्रयासों से यह संभव हो पाया है। पंकज रावत ने गांव में 5 से 6 इंटरलॉकिंग सड़कें, दो सहित पानी की टंकियां और 10 बिजली लाइटें लगवाई हैं इन कार्यों के बाद अब एंबुलेंस और चार पहिया वाहन आसानी से घरों तक पहुंच पा रहे हैं। ग्रामवासियों ने पंकज रावत के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने गांव को चमकाने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले के ब्लॉक प्रमुख केवल मोटी रकम कमाने का काम करते थे शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासी और क्षेत्रवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे। उन्होंने गुलाब के फूल बरसाकर स्वागत किया है