रायबरेली-ऊंचाहार में लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग मार्ग पर हुआ सड़क हादसा,,,,,

रायबरेली-ऊंचाहार में लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग मार्ग पर हुआ सड़क हादसा,,,,,

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी-ऊंचाहार/रायबरेली-आवारा मवेशियों को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे ट्रक पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया।
  यह हादसा ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के सवैया हसन गांव के पास हुआ है। ट्रक चालक अमित कुमार के अनुसार वह ट्रक पर व्यावसायिक सम्मान लादकर झारखंड से रायबरेली के बछरावां जा रहा था। तभी सामने से तेज रोशनी पढ़ने से आवारा हाईवे पर घूम रहे आवारा मवेशियों अचानक ट्रक के सामने आ गए। उन्हें बचाने के चक्कर में आपातकालीन ब्रेक लगाया और ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे ट्रक हाईवे पर पूरी तरीके से फैल गया और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे जाम की स्थिति बन गई।  गनीमत रही ट्रक में सवार चालक बाल बाल बच गया। सूचना पर पुलिस ने गाड़ियों को  रूट से डायवर्ट करके पास कराई। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है। किस प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हाईवे से ट्रक हटवा दिया गया है। यातायात सुचारु रूप से संचालित है।