रायबरेली-जन समस्याओं पर सपाइयों का उग्र प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रायबरेली-जन समस्याओं पर सपाइयों का उग्र प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रायबरेली-जन समस्याओं पर सपाइयों का उग्र प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

-:विज्ञापन:-




    रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार -रायबरेली -किसानों और आम जनमानस की समस्याओं को लेकर सोमवार को तहसील मुख्यालय में उग्र प्रदर्शन किया है , एसडीएम को एक ज्ञापन भी राज्यपाल को संबोधित सौंपा गया है । इस प्रदर्शन के कारण तहसील मुख्यालय में सुबह से दोपहर तक अफरा तफरी रही । 

       सपा की स्थानीय इकाई ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन की घोषणा की थी । सोमवार की सुबह दस बजे से ही सपा कार्यकर्ता तहसील पहुंचना शुरू हो गए । करीब 11 बजे सपाइयों की अच्छी खासी भीड़ तहसील में जमा हो गई थी । जिसके कारण तहसील का सामान्य कामकाज प्रभावित हुआ । सपा नेताओं ने प्रदेश और केंद्र की सरकार को मूल भूत जरूरतों के लिए आड़े हाथ लिया और जमकर हमला बोला । सपा नेताओं का कहना था कि आम जनता खाद, बिजली , पानी के लिए परेशान है , सरकार जनहित के मुद्दों पर बात तक करने को तैयार नहीं है । करीब एक घंटे के प्रदर्शन के बाद एसडीएम को राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया । जिसमें यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने , नहरों में पानी , बिजली कटौती खत्म करने , ऊंचाहार नगर में बड़े वाहनों का प्रवेश रोककर उन्हें बाईपास से निकालने , ऊंचाहार खरौली मार्ग की बदहाली , एनटीपीसी से स्थानीय स्तर पर विद्युत आपूर्ति आदि मांगे रखी गई है । इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से बछरावा विधायक श्याम सुंदर , शकील मंसूरी , ओ पी यादव , राजेश मौर्य , ज्ञान प्रकाश पासवान ,  शशिकांत शर्मा ,  प्रदीप कुमार तिवारी, देवनाथ पाल , छविनाथ यादव , जगदेव यादव आदि मौजूद थे ।