रायबरेली-बोल बम के उद्घोष से गूंजा रेलवे परिसर , फुल माला पहनकर रवाना हुए कांवड़िए,,,,

रायबरेली-बोल बम के उद्घोष से गूंजा रेलवे परिसर , फुल माला पहनकर रवाना हुए कांवड़िए,,,,

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली -मंगलवार को कांवड़ियों का एक जत्था रेलमार्ग से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ । नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चंद जायसवाल ने सभी को माला पहनाकर रवाना किया तो पूरा रेलवे स्टेशन परिसर बोल बम के उद्घोष से गूंज उठा । 
       ऊंचाहार नगर से दर्जनों श्रद्धालु रेलमार्ग से बाबा बैजनाथ धाम जलाभिषेक के लिए मंगलवार को रवाना हुए । यह जत्था रेलमार्ग से सुल्तानगंज पहुंचेगा जहां से जल भरकर पैदल बाबा धाम पहुंचकर भगवान सदाशिव का जलाभिषेक करेगा । मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल के प्रतिनिधि कृष्ण चंद जायसवाल ने सभी कांवड़ियों को माला पहनाई और उनकी तीर्थ यात्रा की सुगमता की कामना करते हुए भगवान शिव से प्रार्थना की कि वह सभी कांवड़ियों की तपस्या और  मनोकामना पूर्ण करे तथा ऊंचाहार क्षेत्र पर भोलेनाथ अपनी कृपा बनाए रखे । इस मौके पर मैकू जायसवाल , दीपू सिंह चौहान , विपुल सिंह , लीला यादव , सोनू जायसवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे ।