रायबरेली-स्वच्छता के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल ने खुद उठाई झाड़ू

रायबरेली-स्वच्छता के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल ने खुद उठाई झाड़ू

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली - स्वच्छता हीं सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल ने खुद झाड़ू उठाई और नगर के प्रसिद्ध शिवालय महादेवन को पूरा साफ किया। इस मौके पर उन्होंने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि जहां स्वच्छता है वहीं देवताओं का वास है।
       गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पूरी टीम के साथ नगर के महादेवन मंदिर पहुंची , और खुद झाड़ू लेकर पूरे मंदिर परिसर की सफाई की । इस दौरान उन्होंने कहा कि जहां गंदगी है , वहां विपन्नता है , जहां स्वच्छता है , वहां देवताओं का वास होता है और संपन्नता आती है। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता की शपथ सभी कर्मचारियों को दिखाई। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि नगर को साफ सुथरा रखना हमारा परम दायित्व है। नगर को साफ सुथरा रखने मे सफाई सैनिको को सहयोग प्रदान करें। कचरा सड़को मे न फेककर नगर पंचायत की घरों से कचरा लेने वाले वाहन मे डाले, गीला और सूखा कचरा अलग अलग दे ताकि हम नगर को साफ सुथरा और बेहतर बना सके । इस मौके पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि कृष्ण चंद जायसवाल , निकाय कर्मचारी अरविंद मौर्य , राजू मौर्य , संतोष कुमार आदि मौजूद थे।