रायबरेली- ऊंचाहार एसडीएम नें गौशालों का किया निरिक्षण दिये निर्देश,,

रायबरेली- ऊंचाहार एसडीएम नें गौशालों का किया निरिक्षण दिये निर्देश,,

-:विज्ञापन:-

,,, 

रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली- दो दिन से हो लगातार हो रही मूसलाधार बारिश जलभराव और होने वाले दुष्कप्रभाव को देखते हुए एसडीएम कई स्थानों पर खुद पहुंचकर जायजा लिया है। 
      एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को भारी बारिश के बीच नगर के ओवरब्रिज के सर्विस रोड पर हुए जलभराव और नगर पंचायत द्वारा बनाई गई पूरे ननकू गांव स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया है। दो से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश में होने वाली समस्या को देखते हुए एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर हुए जलभराव को देखते हुए एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने किसी भी हादसे को रोकने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को सर्विस रोड पर बैरियर लगाकर आवागमन पर रोक लगाकर सड़क दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने गौवंशो की स्थिति जानने के लिए पूरे ननकू गांव स्थित कान्हा गौशाल का निरीक्षण किया और उनके चारा पानी समेत उचित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी सिकंदरादित्य को निरन्तर समुचित व्यवस्था चाक चौबंद करने के दिशा निर्देश दिए । जहां एक ओर बारिश के कारण लोग घरों में दुबके हैं तो वहीं दूसरी ओर भारी बारिश के बीच एसडीएम का क्षेत्र में निरीक्षण करना चर्चा का विषय बन हुआ है। 
एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए निरीक्षण किया गया है। नगर के सर्विस रोड पर किसी भी हादसे को रोकने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों सर्विस रोड दुरुस्त होने तक बैरियर लगाकर आवागमन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है इसके साथ ही कान्हा गौशाला में गौवंशो को बारिश से बचने और बेहतर देख रेखा समेत चारा पानी लगातार सुविधा करने के लिए अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।