Raibareli-तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ*

Raibareli-तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सुधीर अग्निहोत्री

*केएनपीजी तेजगांव में लंबी कूद एवं ऊंची कूद प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन*

*महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० पी. के. श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता का किया शुभारंभ*



सरेनी-रायबरेली-कमला नेहरू महाविद्यालय स्नातकोत्तर तेजगांव रायबरेली में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के पहले दिन गुरुवार को छात्राओं की लंबी कूद एवं ऊंची कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया!लंबी कूद प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा प्रतिमा ने 9.6 फीट की दूरी कूदकर प्रथम स्थान,एम.ए. प्रथम सेमेस्टर भूगोल की छात्रा काजल सिंह ने 9.1 फीट की दूरी कूदकर द्वितीय स्थान एवं बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा लक्ष्मी देवी ने 09 फीट की दूरी कूदकर तृतीय स्थान प्राप्त किया!ऊंची कूद प्रतिस्पर्धा में बी.एस-सी. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा नेहा ने 01 मीटर की ऊंचाई कूदकर प्रथम स्थान तथा  बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा दीपा देवी एवं बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा आकांक्षा ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया!कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० पी. के. श्रीवास्तव ने जीवन में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेलकूद के महत्व को रेखांकित किया!