रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों मे मिला अधेड़ का शव, जताई गई हत्या की आशंका

रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों मे मिला अधेड़ का शव, जताई गई हत्या की आशंका

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-हेमंत कुमार

बछरावां-रायबरेली-थाना क्षेत्र के अंतर्गत टेरा बरौला गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ का शव ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अधेड़ राम सजीवन यादव उम्र 47 वर्ष निवासी बद्री प्रसाद का पुरवा मजरे टेरा बरौला पोस्ट राजामऊ थाना बछरावां के पुत्र ऋतुराज यादव की मानी जाए तो उनका कहना है कि दिनांक 17 अगस्त 2025 को उनके पिताजी चारबाग से लापता हो गए थे। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उन्होंने नाका हिंडोला थाने में दर्ज कराई थी। उसके बाद वह और उनके परिवारीजन लगातार उनकी खोजबीन में जुट गए। परंतु 22 अगस्त 2025 को उन्हें जानकारी मिली की उनके निज गाँव से 1 किलोमीटर दूर क्षत विक्षत अवस्था में एक शव खेतों के पास पड़ा हुआ है। जिसे घास काटने गई महिला के द्वारा देखा गया और उसको दुर्गंध आने पर उसने ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और सूचना उक्त युवक को दी गई। मृतक अधेड़ के पुत्र के द्वारा यह भी बताया गया कि उसने कपड़े और चपल्लो से यह पहचान लिया कि यह उनके पिता का ही शव है और उसके द्वारा अपने पिता की हत्या की आशंका जाहिर की गई है। और बछरावां थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई गई है। इस बाबत थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही आगे कुछ कह पाना संभव होगा।