रायबरेली-कमीशन खोरी के खेल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी रोड

रायबरेली-कमीशन खोरी के खेल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी रोड

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली- सरकार नगर की व्यवस्थाओं को लेकर काफी संजीदा है लेकिन स्थानीय अधिकारियों की कमीशन खोरी के चलते कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता चला रहा है आपको बता दे की डलमऊ नगर पंचायत स्थित मोहल्ला शेखवाड़ा वार्ड नंबर 8 में सड़क बनी थी जो पूरी तरह से उखड़ गई  सीसी रोड का निर्माण कार्य करवाया गया था लेकिन महीने भर भी नहीं बीते की रोड पुरी उखाड़ कर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है घटिया सामग्री से निर्माण कराया गया जिसके चलते रोड पुरी उखड़ गई है आपको बता दे कि अगर राहगीर उस पर गिर जाए तो चोटिल हो जाए लेकिन जिम्मेदारों की आंख के नीचे यह सब घटिया सामग्री से सीसी रोड का निर्माण कार्य चलता रहा लेकिन किसी भी आला अधिकारी ने इसको देखने की जहमत नहीं उठाई तीन ठेकेदारों के बीच कार्य चल रहा था नए-नए ठेकेदारों ने पूरी रोड को भ्रष्टाचार की भेट चढ दिया सबसे बड़ी वजह है एसी कमरों से बैठकर यह भी निकलने की यह मत नहीं उठाते हैं रोड बनकर तैयार हुई तो उसके बाद ठेकेदारों ने अपना पेमेंट करवा लिया आखिर पेमेंट करने से पहले क्या जे ई साहब रोड को देखने की जहमत नहीं उठाते हैं जिसको लेकर सरकार काफी संजीदा है ताकि नगर के लोगों को कोई दिक्कत ना हो और कोई समस्याएं उत्पन्न ना हो लेकिन स्थानीय अधिकारियों की मिली भगत से सीसी रोड आज भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है आखिरकार अब देखना यह होगा ऐसे ठेकेदारों पर क्या कार्यवाही करते हैं जे ई साहब यह तो आने वाला समय ही तय करेगा।।