Raibareli-दुर्गा पूजा रामलीला में योगदान देने वाले स्काउट गाइड के बच्चों को नगर पंचायत अध्यक्ष ने सम्मानित किया।

Raibareli-दुर्गा पूजा रामलीला में योगदान देने वाले स्काउट गाइड के बच्चों को नगर पंचायत अध्यक्ष ने सम्मानित किया।

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-राम जी राय


सलोन-रामलीला व दुर्गा पूजा में विशेष योगदान देने वाले स्काउट गाइड के बच्चों को नगर पंचायत अध्यक्ष ने लगभग 100 बच्चों को मेडल पहनाकर उनका सम्मान किया। इस वर्ष संपन्न हुऐ रामलीला व दुर्गा पूजा में ट्रैफिक व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अन्य कार्यों में अपना विशेष योगदान देने वाले पचासी स्काउट गाइड के बच्चों को नगर पंचायत सलोंन के परिसर में अध्यक्ष चंद्रशेखर रस्तोगी मैं उन्हें मेडल पहनाकर उनका सम्मान किया। इसी तरह 16 सीनियर स्काउट गाइड के बच्चों को शील्ड देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वाले बच्चों में सबा खातून, सुरेखा, दीपक चौधरी, रोशनी, सुमन, समेत अनेक बच्चे रहे। इस अवसर पर साधना शर्मा जिला ट्रेनिंग कमिश्नर, स्काउट मास्टर कदीर अहमद, मोहम्मद इस्माइल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।