रायबरेली- बिना कोई कार्रवाई के ही मामला कर दिया गया शांत जाने क्या,,,?

रायबरेली- बिना कोई कार्रवाई के ही मामला कर दिया गया शांत जाने क्या,,,?

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी
मो-8742935638



ऊंचाहार-रायबरेली-ब्लॉक कार्यालय में तैनात महिला पात्र वाहक ने सहायक विकास अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए खंड विकास अधिकारी से शिकायत की थी। शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी ने दोनों कर्मचारियों को कार्यालय में बुलाकर बात सुनी। और समझा-बुझाकर मामले का निस्तारण करा दिया।
   ब्लॉक कार्यालय में पत्र वाहक के पद पर तैनात महिला रंजीता कौर का आरोप था कि सहायक विकास अधिकारी हरिनारायण सिंह द्वारा उसका उत्पीड़न करते हुए वितरण करने के अलावा कार्यालय कक्ष में झाड़ू लगाकर साफ सफाई काकारी कराते हैं। मना करने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत प्रभारी खंड विकास अधिकारी जीपी कुशवाहा से की थी। शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी ने ब्लॉक पहुंचकर दोनों कर्मचारियों समेत अन्य कर्मचारियों के समक्ष कक्ष मे बुलाकर करीब दो घंटे तक वार्ता की। इसके बाद समझा-बुझाकर दोनों कर्मचारियों को शांत कराया गया। हालांकि इस बीच अपनी व्यथा बताते हुए महिला कर्मचारी रंजीता कौर रो रही थी। सहायक विकास अधिकारी का यह कोई पहला वाकया नहीं है। इससे पहले भी वो विवादों के कारण सुर्खियों में बने रहे हैं। चाहे एडीओ पंचायत कार्यालय में ताला लगवाने की बात रही हो या फिर भागीपुर ग्राम सभा में कोटे के चयन को लेकर सुर्खियों में बने रहे हैं। इस बाबत खंड विकास अधिकारी जीपी कुशवाहा ने बताया कि एडीओ आईएसबी को भविष्य में पुनरावृति न करने की चेतावनी देते हुए दोनों कर्मचारियों को समझा-बुझाकर मामले का निस्तारण करा दिया गया है।