रायबरेली-डीएम की अध्यक्षता में निराश्रित गोआश्रय स्थल की बैठक सम्पन्न

रायबरेली-डीएम की अध्यक्षता में निराश्रित गोआश्रय स्थल की बैठक सम्पन्न

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

सभी गौशालाओ में सीसीटीवी कैमरें रहे एक्टिव:डीएम


रायबरेली-डीएम हर्षिता  माथुर की अध्यक्षता में निराश्रित गो आश्रय स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए महत्वपूर्ण बैठक
कलेक्ट्रट सभागार में हुईं। डीएम ने सभी  गोआश्रय स्थलों की व्यवस्थाओ की ब्लॉकवार समीक्षा की। निर्देश दिया कि समय से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा लें।
जिलाधिकारी ने कहा कि नवीन गोआश्रय स्थल के निर्माण कार्य समय से करा लें। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। गोआश्रय स्थलों में पशुओं के लिए हरा चारा, पानी,चिकित्सा, प्रकाश,शेड आदि सुनिश्चित कराए। यदि कोई पशु संक्रामित है तो उन्हें अलग कर उचित उपचार कराए। गोआश्रय स्थलों में बारिश के पानी के निकासी भी सुनिश्चित कराए। बारिश के मौसम में संक्रमित पशुओं की समय समय पर जांच भी कराते रहे। यदि किसी गोवंश की मृत्यु हो जाये तो उचित तरीके से उनका अंतिम संस्कार किया जाए। 
 जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे कार्य नहीं कर रहे है। उन्हें शीघ्र सही करा लें और लगातार उसकी निगरानी भी करते रहे। गोआश्रय  स्थलो को स्वालम्बी बनाने के लिए गोशालाओ में वर्मीकम्पोस्ट,गोबर निर्मित काष्ठ,दीपक व पेंट निर्माण की व्यवस्था कराई जाए।
 बैठक में सीडीओ अर्पित उपाध्याय, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी कुलदीप द्विवेदी,अधिषासी अधिकारी नगरपालिका स्वर्ण सिंह,परियोजना निदेशक सतीश मिश्रा,सभी बीडीओ,पशुचिकित्सा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



*बर्ड फ्लू  सतर्कता व रोकथाम के लिए बैठक सम्पन्न*

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) रोकथाम के लिए बैठक कलेक्ट सभागार में हुई। 
बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि यह पक्षियों से होने वाला विषाणु जनित संक्रामक रोग है। सामान्यत: यह पक्षियों को ही संक्रमित करता है परंतु यह सुकर व अश्व को भी संक्रमित कर सकता है। इसके अतिरिक्त विपरीत परिस्थितियों में अन्य स्पीशीज  या मनुष्य को भी संक्रमित कर सकता है। उन्होंने कहा कि इसके रोकथाम के लिए कुटकुट फॉर्म, पक्षी अभ्यारण व झील के आसपास ना जाएं। पक्षी फॉर्म के आसपास सुकर पालन न करें। फॉर्म के आसपास सफाई रखें तथा  गंदगी न इकट्ठा होने दें। मृत्यु पक्षियों का डिस्पोजल/निस्तारण गड्ढे में दबाकर किया जाए।
 जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि वर्ल्डफ्यू रोकथाम के लिए जो भी दिशा निर्देश दिए गए हैं उनका पालन कराया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय,परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद मिश्रा,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कुलदीप द्विवेदी,सभी खंड विकास अधिकारी व पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे ।