रायबरेली-दौलतपुर गाँव में नाली निर्माण के नाम पर सरकारी धन की जा रही बर्बादी

रायबरेली-दौलतपुर गाँव में नाली निर्माण के नाम पर सरकारी धन की जा रही बर्बादी

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊंचाहार-रायबरेली- क्षेत्र के मिर्ज़ा इनायत उल्लापुर मजरे दौलतपुर गाँव में नाली निर्माण के नाम पर सरकारी धन बर्बाद किया जा रहा है। निर्माण में घटिया गुणवत्ता की पीली ईंट और घटिया मसाले का इस्तेमाल किया जा रहा है। गाँव के लोगों में आक्रोश है।
         ऊंचाहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत दौलतपुर के मिर्जा इनायत उल्लापुर गाँव में सरकारी बजट से नाली का निर्माण करवाया जा रहा है। जहां मानकों को दर किनार कर घटिया पीली ईंटों के साथ गुणवत्ता विहीन मसाले का उपयोग किया जा रहा है। खुले आम सरकारी धन की बर्बादी पर भी विकास विभाग के जिम्मेदारों की कुंभकरणीय नींद नहीं खुल रही है। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भ्रष्टचार पर सख्त रुख है और वह जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं। किन्तु ऊंचाहार के दौलतपुर ग्राम पंचायत में इसका कोई असर नहीं है। नाली निर्माण की आड़ लेकर ग्राम प्रधान समेत ग्राम एस्टीमेट बनाने वाले जेई की जुगलबंदी से यह भ्रष्टचार का खेल खेला जा रहा है। बड़ी बात है एक ओर बेखौफ होकर घटिया गुणवत्ता से नाली का निर्माण किया जा रहा है तो वहीं जिम्मेदार इस ओर ध्यान तक नहीं दे रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है घटिया सामग्री से बनाई जा रही नाली चन्द दिनों में ही क्षतिग्रस्त हो जाएगी। जल निकासी की समस्या पहले से और भी बद्तर हालत में पहुंच जाएगी। यह नाली निर्माण मात्र सरकारी धन की बर्बादी है। ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। गाँव के किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कार दिया जो रविवार को वायरल हो गया। वीडियो में नाली निर्माण में इस्तेमाल हो रहे पीले ईंटों को साफ तौर पर देखा जा सकता है।पूरे मामले में बीडीओ सुनील कुमार सिंह वार्ता कर जानकारी करने का प्रयास किया गया तो उनके फोन से सम्पर्क नहीं पाया।