बारिश से भरभराकर गिरा मकान, महिला की हालत गंभीर

बारिश से भरभराकर गिरा मकान, महिला की हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-बारिश के कारण एक गांव स्थित किसान का कच्चा मकान अचानक गिर पड़ा। हादसे में किसान की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पूरे जमादार मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला गांव निवासी राम बहादुर कच्चा मकान बनाकर परिवार के साथ उसी में रह रहे थे। बुधवार की सुबह सभी लोग खेत चले गए। घर में केवल उनकी पत्नी विद्या मौजूद थी। बारिश से मकान जर्जर होने के कारण सुबह करीब आठ बजे अचानक गिर गया, जिससे विद्या मलबे के नीचे दब गई।

ग्रामीणों ने चीख पुकार सुनकर किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। परिवारजन आनन फानन विद्या को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

तहसीलदार मंजुला मिश्रा का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद परिवार को संभव मदद दिलाई जाएगी।