रायबरेली-लकड़ी ठेकेदार ने काट डाले किसान के चार पेड़

रायबरेली-लकड़ी ठेकेदार ने काट डाले किसान के चार पेड़

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली - एक लकड़ी ठेकेदार ने किसान के खेत में खड़े यूकेलिप्टस के चार पेड़ काट डाले और लकड़ी उठा ले गया । ठेकेदार किसान को लकड़ी का मूल्य नहीं दे रहा है । परेशान किसान ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।
        मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव दालापुर मजरे पट्टी रहस कैथवल का है। गांव निवासी किसान राम प्रकाश का कहना है कि उसके खेत में यूकेलिप्टस के चार पेड़ खड़े थे । जिसे गांव के ही लड़की काटने वाले एक ठेकेदार ने काट डाला और पूरी लकड़ी उठा ले गया । अब इससे लकड़ी का मूल्य मांगा जा रहा है तो वह रुपए नहीं दे रहा और तरह तरह से धमकी देता है । उसका कहना है कि तुम्हे जहां जाना हो , जो कुछ करना हो जाकर करो , हम रुपए नहीं देंगे ।  इस बारे में कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र को जांच और करवाई के लिए संबंधित बीट के प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है।