रायबरेली-मार्ग दुर्घटना में चार घायल एक की मौत,,,,,,?

रायबरेली-मार्ग दुर्घटना में चार घायल एक की मौत,,,,,,?
रायबरेली-मार्ग दुर्घटना में चार घायल एक की मौत,,,,,,?

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली-बुधवार की शाम अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। राज हीरो द्वारा सभी को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृतक बताकर दूसरे की गंभीर हालत होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।



       रोहनिया क्षेत्र के गोढड़वा हसनपुर गांव निवासी राम अवतार परिवार के ही दर्शन प्रसाद के साथ बाइक से पूरे कुम्हारन मजरे गोकना गांव में तेरहवीं भोज कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे। ऊंचाहार कानपुर राजमार्ग पर सवैया धनी रेलवे फाटक के पास ऊंचाहार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तथा बाइक कार की बौनट में जा फंसी। कार चालक करीब पांच सौ मीटर दूर तक बाइक को घसीटते चले गए। इसके बाद बाइक को निकाल कर बाहर फेंका, और कार को जमुनापार की ओर दौड़ा दिया। सूचना पर पुलिस ने जमुनापुर चौराहा पर कार को चालक समेत हिरासत में लिया है। वहीं राहगीरों द्वारा घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने राम अवतार को मृतक करार दिया। तथा दर्शन प्रसाद की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
दूसरी घटना सवैया तिराहा स्थित तहसील के पास की है। कस्बा निवासी अमित तिवारी व अशोक गुप्ता स्कूटी से सवैया तिराहा की ओर जा रहे थे। तभी बाइक सवार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में दोनों युवक घायल हो गए। जिन्हें भी सीएचसी ले जाया गया। अधीक्षक मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि रामावतार की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। वहीं दर्शन प्रसाद की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि कार समेत चालक को हिरासत में लिया गया है। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।