कौशल किशोर, राजेश्वर सिंह के साथ आई विपक्ष की नगर पंचायत अध्यक्ष, 5 सभासद और सैकड़ों विपक्षी कार्यकार्ता हुए भगवामय
जैसे – जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, राजनीतिक पारा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में ऐसा ही एक राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब मोहनलालगंज से सांसद, केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर और सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने विपक्ष का बड़ा दुर्ग ढहा दिया। बंथरा नगर पंचायत अध्यक्ष रामावती रावत 5 सभासदों और सैकड़ों कार्यकार्ताओं सहित हाथी की सवारी छोड़ भाजपा में शामिल हो गयी।

rexpress 