रायबरेली-डीएम-एसपी ने गंगा आरती के साथ किया प्रान्तीय कार्तिक मेले व डलमऊ महोत्सव 2025 का शुभारंभ

रायबरेली-डीएम-एसपी ने गंगा आरती के साथ किया प्रान्तीय कार्तिक मेले व डलमऊ महोत्सव 2025 का शुभारंभ

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

बनारस से आई मण्डली ने कराई विशाल गंगा आरती

सात दिवसीय प्रदर्शनी में खादी-ग्रामोद्योग उत्पादों का आकर्षक प्रदर्शन


रायबरेली-पवित्र कार्तिक पूर्णिमा पर्व के अवसर पर ऐतिहासिक डलमऊ कार्तिक मेला एवं डलमऊ महोत्सव 2025 का शुभारंभ मंगलवार की सायं गंगा आरती के साथ किया गया। कस्बे के वीआईपी घाट पर आयोजित विशाल गंगा आरती कार्यक्रम में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बनारस से आई आरती मंडली ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गंगा आरती सम्पन्न कराई।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं के साथ पूजा पाठ कर मेले व महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया।
     डलमऊ महोत्सव के तहत जिला प्रशासन रायबरेली द्वारा जूनियर हाई स्कूल मैदान, मियां टोला, डलमऊ में सात दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन भी जिलाधिकारी हर्षिता माथुर द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे सार्थक आयोजनों से न केवल स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिलता है, बल्कि स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को रोजगार एवं विपणन के अवसर भी प्राप्त होते हैं। उन्होंने आमजन से अपील की अधिक से अधिक प्रदर्शनी में आये।
     प्रदर्शनी में लगभग 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें विभिन्न राज्यों एवं जनपदों से आए कारीगरों द्वारा निर्मित खादी, ऊनी, रेशमी, पॉली वस्त्र, हर्बल उत्पाद, मिट्टी के बर्तन, हस्तशिल्प, जैविक खाद्य पदार्थ, शुद्ध मसाले, अचार, पापड़, मुरब्बे, कालीन व हैंडीक्राफ्ट निर्मित आदि आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
इस अवसर पर डलमऊ महोत्सव के अंतर्गत संस्कृति विभाग एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें भारतीय परंपरा और लोकसंस्कृति की झलक दिखाई दी।
कार्यक्रम में सीडीओ अंजुलता,एडीएम (प्रशासन) सिद्धार्थ, एएसपी संजीव सिन्हा, सीओ डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी, सीएमओ नवीन चंद्रा,परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद मिश्रा, एसडीएम सत्येंद्र सिंह , बीडीओ अशोक कुमार सचान, प्रभारी डीएफओ मयंक अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़,तहसीलदार मंजरी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सिकन्द्रादित्य, ब्लॉक प्रमुख डलमऊ सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।