रायबरेली- ऊंचाहार में दवा व्यवसाई के घर का दरवाजा तोड़कर 17 लाख की चोरी,,,

रायबरेली- ऊंचाहार में दवा व्यवसाई के घर का दरवाजा तोड़कर 17 लाख की चोरी,,,

-:विज्ञापन:-




     रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-कोतवाली से महज 200 मीटर दूर अज्ञात बदमाशों ने दवा व्यवसाई के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। और कमरे में रखी अलमारी तथा लाकर का ताला तोड़ते हुए उसमें रखी करीब 17 लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण तथा साढे तीन लाख रुपए नगदी उठा ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
      बस स्टाप निवासी शैलेश गुप्ता कस्बा के रेलवे स्टेशन रोड स्थित अपने निजी मकान में दवा का व्यवसाय करता है। नित्य की भांति बुधवार की देर शाम दुकान बंद कर परिवार समेत पास के रामलीला मैदान में हो रही दुर्गा आरती में सम्मिलित होने गए हुए थे। इसी बीच अज्ञात चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। जहां रखी हुई अलमारी तथा लाकर का ताला तोड़ दिया। दवा व्यवसाई शैलेश गुप्ता ने बताया है कि साढ़े तीन लाख रुपए नगद तथा करीब 17 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण लाकर व अलमारी में रखे हुए थे। जिसे अज्ञात चोर चुरा ले गए। व्यापारी का आरोप है कि बस स्टैंड चौराहे पर रात दिन पुलिस की मौजूदगी बनी रहती है। इसके बावजूद बेखौफ बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। जो शर्मनाक होने के साथ-साथ व्यापारियों के लिए बहुत ही दुखदाई है। व्यापारी के घर सरे शाम चोरी की इस घटना से क्षेत्र के सभी व्यापारियों में आक्रोश बना हुआ है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।