रायबरेली-ऊंचाहार में केवल अय्याशी के लिए चल रहे होटल,,,,,

रायबरेली-ऊंचाहार में केवल अय्याशी के लिए चल रहे होटल,,,,,

-:विज्ञापन:-





 रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली - ऊंचाहार में एनटीपीसी रोड अय्याशी के लिए बदनाम गाली बन गई है । , जहां कई होटलों में केवल अय्याशी होती है । यहां घंटों के हिसाब से कमरे बुक होते है।
       ऊंचाहार कस्बे से एनटीपीसी को जाने वाली रोड  इन दिनों काफी चर्चा में है।  ऊंचाहार से लेकर एनटीपीसी  रोड पर कई होटल स्थापित है ।जहां पर खुले आम जिस्मफरोशी का धंधा होता है। यहां पर लोग लड़कियां लेकर पहुंचते हैं और घंटे के हिसाब से कमरा बुक किया जाता है। न्यूनतम 1 घंटे के लिए पांच सौ रुपए किराया देना पड़ता है। ऊंचाहार से एनटीपीसी रोड पर जैसे ही गंदा नाला पुल के पास करेंगे तो दाहिने हाथ एक होटल संचालित है ।जहां पर केवल रुकने की व्यवस्था है। यहां पर 1 घंटे के लिए न्यूनतम एक हजार रुपए  तक का चार्ज किया जाता है ,लेकिन साथ में लड़की का होना अनिवार्य है। यही नहीं यहां लड़कियां भी उपलब्ध कराई जाती है ।एनटीपीसी रोड़ एक होटल है ,जहां पर भी घंटे के हिसाब से कमरा बुक होते हैं। इस बारे में पुलिस अधिकारी कई बार जांच कर चुके हैं ,उन्हें साक्ष्य भी मिला है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसलिए  बदस्तूर यह धंधा जारी है। इन बदनाम गलियों में तमाम गांव की गरीब परिवारों की लड़कियों को ब्लैकमेल करके उन्हें बहला फुसला करके बुलाया जाता है और उन्हें गंदे धंधे में धकेल दिया जाता है। जहां पर उन्हें काम करने के लिए मजबूर किया जाता है। तमाम शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं ।ऊंचाहार कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि इस बारे में मुझे कहीं से कोई शिकायत नहीं मिली है ,यदि कहीं से शिकायत मिलती है तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।