रायबरेली- NTPC ग्रिड से हरी झंडी मिलते ही एनटीपीसी की बंद इकाइयों से बिजली उत्पादन शुरू ,,,,,,,,,,

रायबरेली- NTPC ग्रिड से हरी झंडी मिलते ही एनटीपीसी की बंद इकाइयों से बिजली उत्पादन शुरू ,,,,,,,,,,

-:विज्ञापन:-



      रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली-उत्तरी क्षेत्र लोड डिस्पैच सेंटर से हरी झंडी मिलते ही एनटीपीसी ऊंचाहार की बंद की गई विद्युत इकाइयों को चालू कर दिया गया है। ज्ञातव्य है कि मांग कम होने के कारण उत्तरी ग्रिड द्वारा ऊंचाहार विद्युत परियोजना की दो इकाइयों से बिजली उत्पादन बंद करने का आदेश हुआ था। फलस्वरूप इकाइयों को बंद करना पड़ा। उत्पादन शुरू करने का फरमान मिलते ही दोनों इकाइयों से मांग के अनुसार बिजली उत्पादन शुरू कर दिया गया है। परियोजना के प्रवक्ता ने बताया कि एनटीपीसी ऊंचाहार की सभी विद्युत इकाइयां अपनी पूरी क्षमता के साथ उत्पादन करने में सक्षम हैं किंतु मांग और आपूर्ति के साथ साथ ग्रिड के निर्देशों के हिसाब से बिजली उत्पादन किया जाता है।