रायबरेली-टूटे दरवाजे , जगह जगह गंदगी का अंबार बन गए ऊंचाहार ब्लॉक की पहचान

रायबरेली-टूटे दरवाजे , जगह जगह गंदगी का अंबार बन गए ऊंचाहार ब्लॉक की पहचान

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार - रायबरेली - हर साल रखरखाव के लिए  ब्लॉक मुख्यालय मे खर्च होने वाला लाखों रुपए का बजट कहा खर्च हो रहा है , इस हकीकत को समझने के लिए ब्लॉक मुख्यालय के टूटे दरवाजे , टूटी कुर्सियां और जगह जगह फैली गंदगी को देखना होगा ।
      ब्लाक में खंड विकास अधिकारी कार्यालय के बगल में बने ऑपरेटर कक्ष में टूटे हुए दरवाज़े से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि करोड़ों रुपए का  बजट कहां जा रहा है। ब्लॉक कार्यालय के टूटे दरवाजे व खिड़की सहित टूटी हुई कुर्शी अपने आप में सवाल पैदा कर रहे हैं। ब्लॉक के रंगाई पुताई सहित फर्नीचर का अलग से बजट दिखाकर लाखों रुपए पार कर दिए जाते हैं। इसके बावजूद भी ब्लॉक कार्यालय में दरवाजा टूटा होना, कर्मचारी टूटी हुई कुर्शी पर बैठकर काम करना एक अपने आप में सवाल खड़ा कर दिया है। वहीं ब्लॉक में सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मी मौजूद होने के बाद भी बीडीओ कक्ष के पीछे व मनरेगा ऑपरेटर के सामने लगा कूड़े का ढेर सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहा है। जब ब्लॉक के मुखिया अपने कार्यालय व अगल बगल सफाई नहीं करा सकते हैं तो ग्राम पंचायत की स्वच्छता अभियान का क्या हाल होगा? इस बात का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।