रायबरेली-ऊंचाहार में एक अजीबोगरीब कारनामा,अनुसूचित जाति का एक युवक ने समान्य बनकर कर दिया बैनामा,,,,

रायबरेली-ऊंचाहार में एक अजीबोगरीब कारनामा,अनुसूचित जाति का एक युवक ने समान्य बनकर कर दिया बैनामा,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली- तहसील के ग्राम पट्टी रहस कैथवल गांव में अनुसूचित जाति की भूमि का अवैध रूप से बैनामा करने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। अधिकारी कार्रवाई न करने के लिए जानबूझकर अंजान बनने का ढोंग कर रहे हैं। 
 यह मामला लम्बे समय से मीडिया की सुर्खियां बटोर रहा है। एक युवक ने इस संबंध में समाधान दिवस में आए सीडीओ अर्पित उपाध्याय से शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार, ग्राम पट्टी रहस कैथवल में स्थित भूमि संख्या 2001/0.1350 हेक्टेयर, जो अनुसूचित जाति के तूफान सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। तूफान सिंह बेड़िया जाति (अनुसूचित जाति/जनजाति) के हैं।
इस भूमि का बैनामा फतेहपुर जिले के खागा तहसील के ग्राम नौबस्ता बैगांव की निवासी पूजा देवी (पत्नी सचिंद्रमोहन मिश्रा) ने 7 अप्रैल, 2025 को कराया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह बैनामा जिलाधिकारी की अनुमति के बिना किया गया है।
नियमानुसार, अनुसूचित जाति/जनजाति की भूमि का हस्तांतरण सामान्य जाति के व्यक्ति को करने के लिए जिलाधिकारी की पूर्व अनुमति आवश्यक है। इस मामले में नियमों का उल्लंघन किया गया है।
शिकायतकर्ता राहुल उपाध्याय ने अधिकारियों से इस अवैध बैनामे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अनुसूचित जाति की भूमि को सामान्य जाति के व्यक्ति द्वारा बिना उचित अनुमति के खरीदना कानूनी अपराध है।