रायबरेली के जिलाअस्पताल परिसर में शव रखकर धरने पर बैठे मृतक के परिजन,डॉ.रुद्रांश मिश्रा पर आरोप पढ़े पूरी खबर

रायबरेली के जिलाअस्पताल परिसर में शव रखकर धरने पर बैठे मृतक के परिजन,डॉ.रुद्रांश मिश्रा पर आरोप पढ़े पूरी खबर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

जिला अस्पताल में शव रख किया हंगामा

लखनऊ के एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद सोमवार को परिजनों का गुस्सा भड़क गया। जिला अस्पताल परिसर में शव रखकर धरने पर बैठ गए। परिजनों ने डॉक्टर पर केस दर्ज कराने की मांग की।

हंगामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया। महिला के बेटे ने चिकित्सक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

गत रविवार की शाम करीब छह बजे मुंशीगंज निवासी व कांग्रेस शहर महामंत्री मनीष सोनकर की बड़ी मां रामपती (60) पत्नी स्व. बद्री प्रसाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम 7.30 बजे मरीज की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रुद्रांश मिश्रा ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस से मरीज को लखनऊ पहुंचाया गया।

कोतवाली में तहरीर देकर मृत रामपती के बेटे प्रमोद कुमार ने आरोप लगाया कि लखनऊ पहुंचने के बाद चिकित्सक ने फोन पर कहा कि मैडिकल कॉलेज में बेड खाली नहीं है। 16 नंबर गेट पर जाओ, वहां 2510 नंबर की गाड़ी खड़ी है। अपने मरीज को निजी हॉस्पिटल लेकर जाओ।

आरोप लगाया कि वह एक निजी हॉस्पिटल में मां को लेकर गया, जहां मां रामपती की मौत हो गई। मौत के बाद नर्सिंगहोम संचालक ने शव देने से मना कर दिया। हॉस्पिटल संचालक ने मनमाने तरीके से रुपये वसूले। इसके बाद ही शव को वापस किया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शव रखकर हंगामा कर रहे परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल के चिकित्सक और लखनऊ के नर्सिंगहोम संचालन की मनमानी के कारण मरीज की मौत हुई है।

हंगामे के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में रखवा दिया। जिला अस्पताल के चौकी प्रभारी आशीष मलिक का कहना है कि मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया गया है। परिवार के लोग चाहेंगे तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि मरीज को रविवार को रेफर किया गया था। एम्स व मेडिकल कॉलेज के बजाय लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।