रायबरेली-गैस के रिसाव से भड़की आग, दो दुकानें जलीं,अधिकारियों की लापरवाही से हो रही है आगजनी की घटनाएं

रायबरेली-गैस के रिसाव से भड़की आग, दो दुकानें जलीं,अधिकारियों की लापरवाही से हो रही है आगजनी की घटनाएं

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-बेहटा चौराहे पर रविवार को चाय की दुकान में सिलिंडर के पाइप से गैस के रिसाव के कारण आग लग गई। आग ने बगल में परचून की दुकान को भी चपेट में ले लिया। इससे करीब डेढ़ लाख का सामान जलकर राख हो गया।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

धन्नीपुर गांव निवासी भास्कर सिंह की सरेनी रोड पर चाय की दुकान है। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे उसने दुकान खोली। इसके बाद दुकान में मौजूद ग्राहकों ने चाय बनाने का ऑर्डर दिया। भास्कर ने जैसे ही गैस चूल्हे को जलाया, वैसे ही सिलिंडर से निकली पाइप में आग लग गई। देखते ही देखते तेज लौ के साथ पूरी दुकान में आग फैल गई। ग्राहकों ने किसी तरह भागकर जान बचाई।

आग की लपटें भास्कर के पिता बबलू सिंह की परचून की दुकान तक भी पहुंच गई, जिससे वह भी जलने लगी। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई। पीड़ित ने बताया कि 20 हजार नकदी, मोबाइल, फर्नीचर समेत डेढ़ लाख रुपये का सामान जल गया है।