रायबरेली-एनटीपीसी परिसर स्थित चिन्मय विद्यालय में प्रदर्शनी एवं पीटीएम का आयोजन,,,,

रायबरेली-एनटीपीसी परिसर स्थित चिन्मय विद्यालय में प्रदर्शनी एवं पीटीएम का आयोजन,,,,

-:विज्ञापन:-





   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-एनटीपीसी परिसर स्थित चिन्मय विद्यालय, ऊँचाहार में आज दिनांक 30 सितम्बर मंगलवार को पीटीएम के अवसर पर विज्ञान एवं गणित विभाग के संयुक्त प्रयास से भव्य प्रदर्शनी आयोजित की गई।विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने मॉडल प्रस्तुत किए, जिनमें अबेकस, सौर ऊर्जा से चलने वाली कार, मानव हृदय की कार्यप्रणाली, जल संरक्षण मॉडल, ग्लोबल वार्मिंग से बचाव संबंधी प्रस्तुति तथा आकर्षण का केंद्र बने “साइंस एवं मैथमेटिक्स मॉडल सेल्फी प्वाइंट” शामिल थे।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य श्री मनीष कुमार स्वामी ने नन्हे विद्यार्थियों से फीता कटवाकर किया। इस अवसर पर उपप्राचार्य श्री नरेंद्र सिंह, विज्ञान एवं गणित विभाग के विभागाध्यक्ष एवं विभाग के शिक्षकगण, तथा अभिभावकगण उपस्थित रहे।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की प्रशंसा की और विद्यार्थियों के प्रयासों को सराहा। संपूर्ण आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।