राहुल पहुंचे रायबरेली, योगी सरकार के मंत्री ने किस पर भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटने का लगाया आरोप
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बुधवार सुबह करीब १० बजे वह महावीर इंस्टीटयूट में स्नातक शिक्षक एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में बैठक कर रहे थे।
इसी दौरान जानकारी मिली कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अफसरों ने मारपीट की है। झंडे और माइक हैंडसेट छीन लिए हैं। जानकारी होने पर बीचबचाव किया और धरने पर बैठा।
सिविल लाइंस स्थित अपने आवास में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस-प्रशासन ने राहुल गांधी के दौरे की तैयारियां इस कदर की थी कि जैसे कोई विदेश का राष्ट्राध्यक्ष रायबरेली आ रहा है। राहुल के दौरे पर वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया। पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। रूट डायवर्जन से आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ी। यह जिले की जनता के साथ कैसे मजाक है। राज्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृहमंत्री भारत सरकार, प्रदेश के मुख्यमंत्री, अपर मुख्य सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
दिनेश का पलटवार, बोले राहुल की दादी सबसे बड़ी चोर
सांसद राहुल गांधी के वोट चोरी खुलने से देश के भाजपाई परेशान के जवाब पर राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पलटवार किया। राज्यमंत्री ने कहा है कि राहुल की दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सबसे बड़ी चोर हैं। इंदिरा की चोरी रायबरेली में पकड़ी गई थी और उन्होंने जनादेश का सम्मान नहीं किया और जनता पर इमरजेंसी थोप दी थी। राहुल गांधी चोर के नाती हैं। राहुल चोरी भी करते हैं और सीना जोरी भी कर रहे हैं। राहुल दगे हुए बम हैं। कहा कि मैं सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन आज तक मैंने कभी भी किसी की मां अपमान नहीं किया। राहुल के मंच से नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे गए। राहुल ने अपशब्द कहने वाले कार्यकर्ता पर न तो कोई कार्रवाई की और न ही पार्टी से निकाला। राहुल की बहन प्रियंका गांधी सूर्पनखा हैं, जो देश के प्रधानमंत्री के रोने पर हंसती हैं। बिहार जाकर प्रियंका बताती हैं कि प्रधानमंत्री तो यहां रोने आया था।

