रायबरेली-रक्षा बंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान, 2 क्विंटल खराब मिठाई बरामद

रायबरेली-रक्षा बंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान, 2 क्विंटल खराब मिठाई बरामद

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी


- जगतपुर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 7 नमूने लिए गए जांच के लिए


- खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, बंगाली स्वीट्स हाउस से बरामद हुई खराब मिठाई



ऊंचाहार, रायबरेली। आने वाले रक्षा बंधन पर्व पर खाद्य सुरक्षा के दृष्टिगत  खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ बुधवार को जगतपुर क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया।
इस अभियान के दौरान जगतपुर स्थित बंगाली स्वीट्स हाउस से मिल्क केक, चमचम, छेना एवं बर्फी के कुल 4 नमूने परीक्षण हेतु इकट्ठे किए गए।
इसके बाद चौराहे पर स्थित गुप्ता स्वीट्स हाउस से छेना मिठाई, खोया एवं पनीर के कुल 3 नमूने भरे गए।
निरीक्षण के दौरान बंगाली स्वीट्स हाउस में लगभग 02 कुंतल प्रदूषित खाद्य सामग्री बरामद की गई, जिसमें बची हुई मिठाइयाँ, कच्ची खाद्य सामग्री तथा अन्य अवशिष्ट पदार्थ प्लास्टिक के डिब्बों में अन्यवस्थित अवस्था में संग्रहित थे। यह संपूर्ण सामग्री मानव उपभोग हेतु अनुपयुक्त पाई गई।
इस खाद्य सामग्री को विक्रेता द्वारा मौके पर ही नष्ट कराया गया, जिसका अनुमानित मूल्य ₹40,000/- आंका गया।
एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खाद्य विभाग के साथ खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया है। प्रदूषित मिठाइयां मौके पर नष्ट कराया गया है।