रायबरेली- दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस नें गिरफ्तार कर भेजा जेल,,,

रायबरेली- दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस नें गिरफ्तार कर भेजा जेल,,,

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार- रायबरेली-कोतवाली क्षेत्र में चाकू की नोक पर महिला के साथ दुष्कर्म करने उसे  प्रताड़ित करने के आरोपी पर मुकदमे सुलह के लिए दबाव बनाने और दहशत फैलाने की शिकायता के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
    कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 15 जुलाई को पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने दूलीपुर मजरे ऊंचाहार देहात निवासी महेंद्र और उसके पिता कमलेश के विरुद्ध धारा 64(1), 333, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कराया है। 
पीड़िता का मजिस्ट्रेट के समक्ष कलम बंद बयान भी हो चुका है। महिला का आरोप लगाया कि आरोपी उसे लगातार डरा-धमका रहे हैं। 26 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे कमलेश उसके घर पहुंचा और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मुकदमा वापस लेने की धमकी दी।
आरोपी ने कहा कि पुलिस उसे और उसके बेटे महेंद्र को गिरफ्तार नहीं करेगी और पीड़िता उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। महिला ने इस घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। लेकिन उसका आरोप है कि पुलिस न तो आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है और न ही कोई कार्रवाई कर रही है।
पीड़िता ने आशंका जताई कि आरोपी किसी भी दिन उसके साथ मुकदमे में वांछित आरोपी कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं। महिला ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की थी। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दुष्कर्म के आरोपी महेन्द्र कुमार पुत्र कमलेश कुमार निवासी गांव दूलीपुर मजरे ऊंचाहार देहात को कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। 
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।