रायबरेली-ऊंचाहार विधायक ने लिखी विकास की नई गाथा, करोड़ों की सड़क का डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने किया शिलान्यास,,,

रायबरेली-ऊंचाहार विधायक ने लिखी विकास की नई गाथा, करोड़ों की सड़क का डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने किया शिलान्यास,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी


20 करोड़ की लागत से होगा निर्माण,,,, 


ऊंचाहार-रायबरेली-पूर्व कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर मनोज कुमार पाण्डेय ने ऊंचाहार– खरौली मार्ग के नवीनीकरण और चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। 
             सोमवार को क्षेत्र के प्रहलादपुर मजरे कंदरावाँ में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। खरौली से ऊंचाहार तक बदहाल सड़क के दिन बहुर गए हैं। जनता की समस्या को देखते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर मनोज कुमार पाण्डेय ने धर्मार्थ विभाग से तकरीबन बीस करोड़ की लागत से खरौली ऊंचाहार मार्ग के नवीनीकरण और चौड़ीकरण के लिए धनराशि स्वीकृति करवा दिया। कई वर्ष पहले बनी यह सड़क बदहाल हो गई है। इस टूटी सड़क में बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाता है। जिससे राहगीर गिरकर घायल हो जाते हैं। जैसे ही इसकी सूचना क्षेत्रीय मनोज कुमार पाण्डेय को मिली तो उन्होंने तत्काल धर्मार्थ विभाग से इस सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए बीस लाख रुपए स्वीकृत करा दिया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चन्द्र कौशल ने एक विशाल जनसभा का आयोजन कर शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजा जितेन्द्र बहादुर सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर मनोज कुमार पाण्डेय ने शिरकत किया। इस दौरान विधायक डॉक्टर मनोज कुमार पाण्डेय के विचार सुनने के लिए हजारों की संख्या में भी भीड़ जमा हुई । विधायक मनोज कुमार पाण्डेय ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2012 में पहली बार चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कन्दरावाँ और खरौली गांव और सड़कों की बदहाली देखी थी क्षेत्रीय लोगों को अपनी रिश्तेदारी और कारोबार के सिलसिले से फतेहपुर जनपद जाने के लिए 40– 45 किलो मीटर दूर घूम कर जाना पड़ता था। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने तत्काल पीपा पुल का निर्माण करवाया और तत्कालीन सरकार में मंत्री बनने के बाद पक्का पुल की सौगात दी। बदहाल रास्ते से निजता दिलाकर यात्रा सुगम बनाने के लिए अब खरौली से ऊंचाहार तक मार्ग का चौड़ीकरण और नवीनीकरण कारण कराया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने अपने द्वारा किए गए बिजली आपूर्ति, हैण्ड पम्प बिजली घर, सड़कें , आवास, गौशाला निर्माण, पेंशन समेत अन्य कार्यों को गिनाया। 
मण्डल अध्यक्ष पवन सिंह, ब्लॉक प्रमुख दल बहादुर सिंह, निगोहां प्रधान आशीष तिवारी, शशि सिंह, दीपक पासी, सावित्री पासी, निशा तिवारी, छोटे लाल, छोटे लाला जायसवाल, गोकना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृजेश यादव, अरविन्द शर्मा, फूल चन्द निषाद, अरूण पान्डेय, शिवपूजन आदि मौजूद रहे।