रायबरेली: खाद की कमी पर दिया धरना, एसडीएम के निलंबन की मांग

रायबरेली: खाद की कमी पर दिया धरना, एसडीएम के निलंबन की मांग

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली- जय किसान आंदोलन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को खाद की कमी को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना देकर एसडीएम ऊंचाहार के निलंबन की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष राजनैत यादव ने कहा कि जिले में यूरिया की कमी से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिलाध्यक्ष बांकेलाल ने आरोप लगाया कि एसडीएम ऊंचाहार ने सात सितंबर को ग्रामीण संतोष कुमार को बेवजह जेल भेज दिया। एसडीएम के पेशकार को घूस के मामले में एंटी करप्शन की टीम ने जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद पेशकार की तैनाती फिर ऊंचाहार तहसील में कर दी गई है। धरने के बाद सभी ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राकेश प्रताप सिंह, आशीष, नंदन, गजोधर, रवि मौर्या, राम अवध व अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।