रायबरेली-दीपावली के पर्व पर बिकने वाले पटाखों की दूकानों को एसडीएम ने किया निरीक्षण

रायबरेली-दीपावली के पर्व पर  बिकने वाले पटाखों की दूकानों को एसडीएम ने किया निरीक्षण

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार-रायबरेली- दीपावली के पर्व पर होने वाली आतिशबाजी के लिए बिकने वाले पटाखों की दूकानों का एसडीएम ने निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था समेत अभिलेखों की जांच की।

         सोमवार को एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने ऊंचाहार क्षेत्र के बाबूगंज, जमुनापुर, बहेरवा, ऊंचाहार समेत पटाखा बनाने वाले और बेचने वाले स्थानों का निरीक्षण किया। उनके पटाखा बेचने और बनाने मानक और अभिलेखों की जांच की। आपातस्थिति में सुरक्षा व्यस्था के लिए उपकरण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिबंधित पटाखे की भी जानकारी हासिल किया। सभी पटाखा व्यवसायियों को प्रतिबंधित पटाखे बनाने और बेचने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्हें पटाखा बनाने और बेचने वाले स्थानों पर पानी, बालू  आदि समेत सुरक्षा उपकरण रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आदेश का कड़ाई पालन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान पटाखा व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। 

एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पटाखा बेचने और बनाने वाले स्थानों का निरीक्षण किया गया है। अस्थाई पटाखा मंडी के लिए आवेदन के लिए अग्निशमन, विद्युत विभाग और पुलिस संस्तुति की बाद नियमानुसार अनुमति प्रदान की जायेगी।