रायबरेली-तेज रफ्तार बोलेरो ने पानी बतासे खा रहे दो युवकों समेत तीन लोगों को टक्कर मारकर किया घायल,दो रेफर

रायबरेली-तेज रफ्तार बोलेरो ने पानी बतासे खा रहे दो युवकों समेत तीन लोगों को टक्कर मारकर किया घायल,दो रेफर

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली-ऊंचाहार सालोन मार्ग पर बीकरगढ़ तिराहे के पास सलोन की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने अनियंत्रित होकर पानी बतासे खा रहे दो युवकों समेत तीन लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी ले आई, जहां दो घायलों की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों द्वारा जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
      गुरुवार की शाम मदारीपुर गांव निवासी राधेश्याम गांव के ही अपने साथी विजय कुमार के साथ बाइक से बीकरगढ़ तिराहा आया हुआ था। जहां पानी पुरी की दुकान पर खड़े होकर दोनों गोलगप्पे खा रहे थे। इसी बीच सलोन की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने अनियंत्रित होकर गोलगप्पे खा रहे योग को समेत ठेली तथा कपड़े प्रेस कर रहे दुकानदार को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे गड़े पत्थर से जा टकराई। घटना में जहां बोलेरो छतिग्रस्त हो गई, वहीं गोलगप्पे खा रहे मदारीपुर निवासी राधेश्याम, विजय कुमार समेत मिर्जापुर ऐहारी निवासी निरहू निर्मल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि दुर्घटना में घायल राधेश्याम व विजय कुमार की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तथा निरहू का अस्पताल में उपचार किया गया है।