एम्स : डॉ. अमिता ने संभाला कार्यकारी निदेशक का पद

एम्स : डॉ. अमिता ने संभाला कार्यकारी निदेशक का पद

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-एम्स में डॉ. अमिता जैन ने तीसरे कार्यकारी निदेशक व सीईओ का पद सोमवार को संभाल लिया। इस पद पर उनका प्राथमिक कार्यकाल तीन वर्षों का है। वे लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल युनिवर्सिटी में डीन (अकादमिक) एवं माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष के पद से बीते जून में सेवानिवृत्त हुई थीं।

डॉ. अमिता जैन ने 1982 में एमबीबीएस, 1986 में माइक्रोबायोलॉजी में एमडी और 2017 में केजीएमयू से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। इस दौरान उन्हें कई प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया। वर्ष 2017 में इंडियन एसोसिएशन ऑफ मेडिकल माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स (यूपी चैप्टर) की ओर से प्रो. यूसी चतुर्वेदी ओरेशन और लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया था।

2022 में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने उनको विश्व गौरव सम्मान से सम्मानित किया था। उन्हें 2018 में रॉयल कॉलेज ऑफ पैथोलॉजिस्ट्स (लंदन) की फेलोशिप और नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (एफएएमएस) की फेलोशिप के साथ 2021 में इंफेक्शियस डिजीज सोसाइटी ऑफ अमेरिका (आईडीएसए) की फेलोशिप भी प्रदान की जा चुकी है।