रायबरेली-मायके से मासूम संग लापता हो गई विवाहिता,,,

रायबरेली-मायके से मासूम संग लापता हो गई विवाहिता,,,

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार - रायबरेली -एक विवाहिता अपनी मासूम बेटी के साथ मायके से लापता हो गई । उसके मायके और ससुराल पक्ष के लोग उसकी तलाश कर रहे है , किंतु उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है । उसके पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
       कोतवाली क्षेत्र के गांव केवलपुर निवासी बुधराम का कहना है कि उसकी पुत्री आरती की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी । उसको एक तीन वर्ष की पुत्री है । बीते सोमवार को वह अपनी मासूम बेटी के साथ मायके से बाहर निकली , फिर वापस नहीं लौटी । देर तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की । उधर जब उसके पति को इसकी जानकारी मिली तो उसने भी उसकी तलाश शुरू की । काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है । उसके बाद मंगलवार को कोतवाली पहुंचे महिला के पिता ने मामले की तहरीर दी । कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि महिला की खोजबीन की जा रही है ।