रायबरेली-रोहनिया के उमरन बाजार स्थित सहकारी बैंक से फर्जी कृषि लोन में कइ है झोल

रायबरेली-रोहनिया के उमरन बाजार स्थित सहकारी बैंक से फर्जी कृषि लोन में कइ है झोल

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली-विकास खंड रोहनिया के उमरन बाजार स्थित सहकारी बैंक से फर्जी कृषि दस्तावेजों के आधार पर लोन लेने के मामले में औपचारिकता पूरी करने और अपना काला कारनामा दबाने के लिए एक ग्राहक के विरुद्ध जांच शुरू हो गई है। एक दर्जन से अधिक फर्जी दस्तावेज़ के आधार पर लोन लेने वाले किसानों को बैंक प्रबंधन और समिति बचाने का प्रयास कर रहे हैं। 
         ज्ञात हो कि रोहनिया विकास खण्ड के उमरन बाजार स्थित बैंक से फर्जी खतौनी और खसरा के आधार पर करीब दर्जनों किसानों के लोन का मामला कई दिनों से मीडिया की सुर्खियां बटोर रहा है। इस मामले में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति सचिव रोहनिया वासुदेव मिश्र की शिकायत पर एक ग्राहक के विरुद्ध जांच शुरू हो गई है। यह तो मात्र बानगी है ऐसे दर्जनों किसानों ने फर्जी खतौनी और खसरा को उमरन बाज़ार स्थित एक जन सुविधा केन्द्र से एडिट करवा कर बैंक से लोन ग्रहण किया है। जिनको बैंक प्रंबधन और समिति बचाने का कयास कर रही है। जानकर बताते हैं कि यदि उनकी जाँच हुई तो कई कर्मचारी, अधिकारी और बिचौलियों पर गाज गिरेगी। फिलहाल बैंक शाखा प्रबंधक राहुल सिंह कछवाह पूरे मामले में जाँच कराने का आश्वासन दे रहे हैं। किन्तु अन्य जिम्मेदार मामले से पल्ला झाड़ने में लगे हैं। अब इस मामले में क्षेत्र के एक समाज सेवक ने इतने बड़े घोटाले का खुलासा करना का बीड़ा उठाया है।