रायबरेली-एक महिला को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर हुई घायल,,,

रायबरेली-एक महिला को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर हुई घायल,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- घर से किसी काम ऊंचाहार पैदल जा रही एक महिला को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर हुई घायल महिला को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
पट्टी रहस कैथवल गाँव निवासी सुनील कुमार की पत्नी निशा जो ग्राम पंचायत सदस्य हैं।शनिवार की दोपहर वो पैदल घर से ऊंचाहार बाजार जा रही थी, तभी गांव में ही बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर महिला को जोरदार टक्कर मार दी, घटना में महिला गिरकर घायल हो गई,आसपास मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।टक्कर मारने वाले बाइक सवार को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
 जिसका उपचार सीएचसी  किया जा रहा है।कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है जांच कराकर कार्यवाई की जायेगी।