Raibareli-पुलिस प्रशासन के साए में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया।

Raibareli-पुलिस प्रशासन के साए में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया।

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-रामजी राय 


सलोन-पुलिस प्रशासन के साए में शिवरात्रि के पावन पर्व पर कस्बा  के विभिन्न शिव मंदिरों पर शिव भक्तों  ने जलाभिषेक किया। जलाभिषेक कार्यक्रम में चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की नजर।
 शनिवार को शिवरात्रि के अवसर पर सुनील साहू एवं नागार्जुन प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में कई शिव भक्तों ने नगर के आधा  दर्जन  शिव मंदिरों पर जल चढ़ाया। शिव भक्तों का जलाभिषेक कार्यक्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य उप जिलाधिकारी सालिक राम व क्षेत्राधिकारी अमित सिंह के साथ प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार राय भारी पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे। शिव भक्तों को जलाभिषेक कार्यक्रम कोतवाली रोड स्थित बाबा माधव दास मंदिर से सुबह 11:00 बजे शुरू होकर नगर के  विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते हुए पुनः बाबा माधव दास मंदिर पर जलाभिषेक कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस अवसर पर राम सजीवन  गौड़ ,जयप्रकाश तिवारी ,इंद्रेश द्विवेदी, अशोक गुप्ता, संतोष गुप्ता, अनिल साहू, अंकित साहू ,राविन साहू, समेत कई शिव भक्त मौजूद रहे।