रायबरेली-टाइल्स की दुकान में हजारों की चोरी , पुलिस ने नहीं दर्ज की प्राथमिकी,,,,,

रायबरेली-टाइल्स की दुकान में हजारों की चोरी , पुलिस ने नहीं दर्ज की प्राथमिकी,,,,,

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-टाइल्स व मार्बल की दुकान में अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते घुसकर काउंटर में रखी नकदी पार कर दी, पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है, पुलिस ने मामले की प्राथमिकी नहीं दर्ज की है।
 क्षेत्र के बाबूगंज बाजार निवासी अभिषेक यादव की नगर के करीब लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग के किनारे हीरो एजेंसी के पास टाइल्स व मार्बल की दुकान है।सोमवार की शाम वो दुकान बंद करके घर चला गया,इसी बीच हीरो एजेंसी की ओर से छत के रास्ते दुकान में घुसे अज्ञात चोरों ने काउंटर में रखे दस हजार रुपये पार कर दिये मंगलवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई।दो युवकों की तस्वीर एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।पीड़ित ने बताया कि बीते वर्ष भी उसकी दुकान में सफर तोड़ कर चोरी हुई थी।
कोतवाल सजंय कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।