रायबरेली-केक काटकर मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन

रायबरेली-केक काटकर मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

गौरा मण्डल के 20 शक्ति केंद्रों व 118 बूथों पर मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन



डलमऊ - भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिवस पर दीनशाह गौरा मण्डल में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर व मिष्ठान वितरण कर मनाया।
दीनशाह गौरा मण्डल में 20 शक्ति केंद्र व 118 बूथों पर प्रधनमंत्री मोदी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे हर्षोल्लास से मनाया, जगह जगह मिष्ठान वितरण भी किया गया। मण्डल का मुख्य कार्य्रकम दीनशाह गौरा में आयोजित किया गया जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक मिश्रा ने केक काटकर मिष्ठान वितरण कर पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना की, मण्डल अध्यक्ष देवेश वर्मा ने कहा पीएम मोदी की कार्यशैली पूरे विश्व मे सबसे अलग है, आज भारत हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। इस दौरान निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष अनुराग मिश्र ने भी पीएम मोदी के व्यक्तित्व की प्रशंसा की।
इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष रिंकू सिंह, महामंत्री अविनाश मिश्र, शक्ति केंद्र संयोजक एलबी पटेल, हनुमंत सिंह, शैलेंद्र दीक्षित, संतोष शुक्ला, विनय मिश्र, मनोज मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे।
बरारा बुजुर्ग शक्ति केंद्र पर भी पुतानी महाराज के नेतृत्व में भाजपा नेता ब्लाक प्रमुख शिवराम रावत, अजय तिवारी, मोनू बाजपेई शैलेंद्र चौधरी आदि ने मिस्ठान वितरण कर पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।