Raibareli-ऊंचाहार का विकास करना ही पहली प्राथमिकता:अतुल सिह

Raibareli-ऊंचाहार का विकास करना ही पहली प्राथमिकता:अतुल सिह
Raibareli-ऊंचाहार का विकास करना ही पहली प्राथमिकता:अतुल सिह

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानंद शुक्ला

रायबरेली: विधानसभा ऊंचाहार के कुरौली दमा छज्जूपुर,छतम्बा,बहेरिया आदि गांवों में कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह ने नुक्कड़ सभा,चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनी एवं कांग्रेस पार्टी के बारे में विस्तार से बताया।इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि ऊंचाहार का विकास करना हम सबकी प्राथमिकता है,ऊँचाहार की जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।ऊंचाहार की जनता हमारे परिवार की तरह है,मैं हमेशा आप सबके सुख-दुख में खड़ा रहूंगा।श्री सिंह ने कहा कि रायबरेली में जो अभूतपूर्व विकास हुआ है,गांधी परिवार की देन है।रायबरेली में सबसे ज़्यादा नेशनल हाईवे हैं,एनटीपीसी,एम्स



 हॉस्पिटल,आईटीआई,रेलवे कोच आदि बड़े कारखाने गांधी परिवार ने रायबरेली को दिए हैं।सोनिया गांधी जी रायबरेली को अपने परिवार की तरह मानती हैं।मौजूदा मोदी सरकार योजनाओं का नाम बदलने का काम कर रही है,इनका विकास से कोई लेना नहीं है।2024 में राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।उसके बाद देश का चौमुखी विकास कराया जाएगा।श्री सिंह ने कहा कि जनता बिजली की समस्या से बहुत परेशान है,अंधाधुंध कटौती हो रही है व बिजली के बिल से लोग बहुत परेशान है।श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीबों के साथ खड़ा रहने वाला राजनीतिक दल है,झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों की चिंता राहुल गांधी जी,प्रियंका गांधी जी करते हैं।कांग्रेस पार्टी में सभी का सम्मान होता हैं।इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता डी.एन पाठक,अजमेर सिंह,प्रधान प्रतिनिधि रज्जन सिंह,प्रधान विनोद यादव,पुष्पेंद्र सिंह,मेवालाल साहू,आशीष शुक्ला,जितेन्द्र सिंह,गणेश शुक्ला,रवि सिंह,राजन दीक्षित,भगवती प्रसाद सविता,राजेश शर्मा,मुन्ना मौर्य,नन्दू सरोज बीडीसी,अजय मौर्या,प्राजेश मौर्य,अरविंद यादव.राजेंद्र साहू,प्रमोद यादव,राकेश यादव,गयादीन सरोज,बुद्धी लाल गौतम,राम प्रसाद दुवे,अयोध्या प्रसाद वर्मा आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।