रायबरेली-प्लॉटिंग की आड़ में सरकार की बेशकीमती भूमि पर हो रहा था कब्जा, प्रशासन नें खाली कराया,,,,

रायबरेली-प्लॉटिंग की आड़ में सरकार की बेशकीमती भूमि पर हो रहा था कब्जा, प्रशासन नें खाली कराया,,,,

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी




ऊंचाहार-रायबरेली। प्लॉटिंग की आड़ में सरकार की बेशकीमती भूमि पर अंतर्जनपदीय लोगों द्वारा किए कब्जे को स्थानीय प्रशासन ने खाली करवा दिया है। इस कार्रवाई से कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। 
          क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे के निकट भूमि गाटा संख्या 134,135,136 राजस्व अभिलेखों में नाली और ऊसर दर्ज है। इस भूमि पर प्रतापगढ़ के कुंडा कोतवाली क्षेत्र निवासी प्लाटरों द्वारा बैनामे की भूमि की आड़ लेकर सरकार की एक बीघा भूमि पर कब्जा किया गया था। संज्ञान में आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने कई बार कब्जा हटाकर भूमि खाली करने की चेतावनी दी थी। किन्तु कब्जा न हटाने पर एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव के आदेश पर शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक चन्द्र कुमार दीक्षित की अगुवई में लेखपाल प्रमोद गुप्ता समेत राजस्व कर्मियों ने जेसीबी मशीन से भूमि से कब्जा हटवा दिया और और एक बीघा भूमि सुरक्षित करवा दिया गया। एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव की इस कार्रवाई से सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया है। 
लेखपाल प्रमोद गुप्ता ने बताया कि प्रतापगढ़ जनपद के कुण्डा थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद तैय्यब व मोहम्मद अजमल द्वारा अपनी प्लॉटिंग में सरकारी भूमि शामिल कर लिया गया है। जिसे एसडीएम के आदेश पर खाली कराया गया है।