रायबरेली-विद्यालय मर्जर से गरीब हो रहा शिक्षा से वंचित - दिनेश सिंह

रायबरेली-विद्यालय मर्जर से गरीब हो रहा शिक्षा से वंचित - दिनेश सिंह

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली - विद्यालयों के मर्जर से केवल उन बच्चों पर असर पड़ रहा है , जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं । सरकार का यह निर्णय गरीब परिवार के बच्चों को बुनियादी शिक्षा से वंचित कर रहा है । इससे समाज में अशिक्षा  और असमानता बढ़ेगी ।
       यह विचार गुरुवार को क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरे कुर्मिन में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कही । उन्होंने अभिभावकों से कहा कि हमारे महापुरुषों ने देश में सबको शिक्षा देकर समाज से असमानता खत्म करने का सपना संजोया था । इसी उद्देश्य से गांव गांव स्कूल खोले गए की उसमें गरीब परिवार के बच्चे भी शिक्षित होकर समाज में खुद को स्थापित कर सकें । किंतु सरकार अब स्कूलों को मर्ज करके सबको शिक्षा के अधिकार से वंचित कर रही है । उन्होंने कहा कि मर्ज होने वाले स्कूलों के एक भी बच्चे दूसरे स्कूल में नहीं जा रहे है , जिससे गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित रह जायेगे और समाज में असमानता बढ़ेगी । जिससे अराजकता का माहौल होगा । उन्होंने कहा कि सरकार समय रहते अपने निर्णय पर पुनर्विचार करे और सभी को शिक्षा सुलभ कराने के लिए अपना निर्णय वापस ले । शिक्षक संघ के महामंत्री राकेश जायसवाल ने कहा कि सरकार न तो शिक्षकों की सुन रही है और न ही अभिभावकों को सुन रही है । ऐसी दशा में शिक्षक वर्ग सभी को शिक्षा सुलभ कराने के लिए मैदान में है । उन्होंने कहा कि हम शिक्षक है , किसी को भी शिक्षा से वंचित होता नहीं देख सकते है । इस मौके पर प्रमुख रूप से जितेन्द्र सिंह तहसील प्रभारी ,  रामनरेश कोषाध्यक्ष ,शैलेंद्र पांडेय , बृजेश मिश्रा, शिवेंद्र सिंह, रीना रावत, जागृति, दीपिका सिंह, अमित तिवारी , मीनल सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और अभिभावक मौजूद थे ।