रायबरेली-कक्षा आठ की छात्रा अलसिफा ने संभाली नगर प्रमुख की कुर्सी

रायबरेली-कक्षा आठ की छात्रा अलसिफा ने संभाली नगर प्रमुख की कुर्सी

-:विज्ञापन:-




    रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली -मंगलवार को एक दिन के लिए ऊंचाहार नगर पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी कक्षा आठ की छात्रा अलसिफा ने संभाली और छात्रा ने यह साबित किया कि महिलाओं में असीम नेतृत्व क्षमता है । एक कार्य मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत किया गया ।
      शासन के निर्देश पर यह कदम बालिकाओं को जिम्मेदारी सौंपकर उनके नेतृत्व क्षमता को निखारने की दिशा में उठाया गया है। जिसके तहत मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्तफाबाद में कक्षा आठ की छात्रा अलसिफा को ऊंचाहार नगर पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई । छात्रा के नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल भी थी , जो छात्रा का उत्साहवर्धन कर रही थी । अलसिफा ने चेयरमैन की कुर्सी संभालते ही कार्यालय के कर्मचारियों से परिचय हासिल किया और नगर में विकास कार्यों की जानकारी ली । छात्रा ने नगर में स्वच्छता को लेकर किए जा रहे उपाय के बारे में जाना और उसने यह भी जानने की कोशिश की कि इसे और बेहतर कैसे किया जा सकता है ? नगर निकाय द्वारा महिला सशक्तिकरण और महिला स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी हासिल की । इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि कृष्ण चंद जायसवाल , सभासद बब्बू जायसवाल , निकाय कर्मचारी अरविंद मौर्य , राजू मौर्य , संजय कुमार , दिलीप मौर्य , ओम प्रकाश , महेश कुमार , राम जियावन के साथ जूनियर स्कूल की सहायक अध्यापक संगीता श्रीवास्तव , आशा मौर्य , साधना श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।