रायबरेली-ऊंचाहार में वंदे भारत ट्रेन पर फिर पत्थरबाजी, शीशा टूटा, आरपीएफ ने दर्ज किया मुकदमा,,,

रायबरेली-ऊंचाहार में वंदे भारत ट्रेन पर फिर पत्थरबाजी, शीशा टूटा, आरपीएफ ने दर्ज किया मुकदमा,,,

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-वंदे भारत ट्रेन पर फिर पथराव हुआ है। यह पथराव उस समय हुआ जब ट्रेन प्रयागराज से लखनऊ की ओर जा रही थी। पत्थर लगने से ट्रेन का शीशा टूट गया। यह घटना प्रयागराज से गोरखपुर जाते समय ऊंचाहार के पास हुई।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन के अटेंडेंट शिवांशु की तहरीर पर आरपीएफ ऊंचाहार ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रेलवे प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। बताया जाता है कि रेलवे ट्रैक के किनारे मवेशी चराने वाले गांव के बच्चों द्वारा अक्सर पथराव किया जाता है । जिसके कारण यह घटना बार बार हो रही है। यह संवेदनशील ट्रेन है और हल्का पत्थर भी इसके सीसे तोड़ देता है , जिसके कारण यह घटना जांच और चर्चा का विषय बन जाती है।