रायबरेली-छात्रा अंकिता पाल बनी एक दिन की खण्ड शिक्षा अधिकारी

रायबरेली-छात्रा अंकिता पाल बनी एक दिन की खण्ड शिक्षा अधिकारी
रायबरेली-छात्रा अंकिता पाल बनी एक दिन की खण्ड शिक्षा अधिकारी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली- मिशन शक्ति के अन्तर्गत खण्ड शिक्षा अधिकारी दीनशाह गौरा कार्यालय में कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय की कक्षा 8 में पढ़ रही छात्रा अंकिता पाल को एक दिन के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी बनाया गया । छात्रा अंकिता पाल ने खण्ड शिक्षा अधिकारी के रूप में कर्मचारियों की समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागीय कार्यों जैसे पुस्तक वितरण, मिशन कायाकल्प, यू डाइस पोर्टल , प्रेरणा, दीक्षा एप एवं अन्य विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा की । खण्ड शिक्षा अधिकारी गौरा सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि ऐसी पहल छात्राओं में आत्मबल विकसित करती है । शासन की मंशा नारी सशक्तिकरण को मजबूती मिलती है । इस मौके पर एआरपी सौरभ सिंह, शिक्षिका शालू साहू, अमित कुमार, विपिन कुमार, अनूप कुमार,ओम प्रकाश , राकेश आदि मौजूद रहे ।